फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Report of clean chit to murder accused rejected

Amethi News: हत्या आरोपियों को क्लीन चिट की रिपोर्ट खारिज

Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Report of clean chit to murder accused rejected
अमेठी। एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के मामले में पुलिस द्वारा चार्जशीट दाखिल होने के बाद तीन लोगों को क्लीन चिट देने की रिपोर्ट को सीजेएम ने अस्वीकार कर दिया। शुक्रवार को सुनवाई के बाद उन्होंने सुनवाई की अगली तारीख सोमवार को नियत की है।
विज्ञापन

अमेठी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर मजरे गुगवाछ में दस माह पूर्व भूमि विवाद में एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी। परिवार के छह अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान सभी नामजदों को जेल भेजते हुए घटना के कुछ ही दिन बाद चार्जशीट न्यायालय में दाखिल हो गई थी।
विज्ञापन

इस बीच करीब आठ माह पूर्व पुलिस ने एक आरोपी राम शंकर का नाम निकाल दिया। रामशंकर जेल से रिहा भी हो गए थे। जानकारी होने के वाद वादी पक्ष के अधिवक्ता रवि शुक्ला ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर रामशंकर का नाम गलत तरीके से निकाले जाने का आरोप लगाया था। सीजेएम ने पुलिस को रामशंकर का नाम निकालने जाने पर उसकी दोबारा जांच का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने रामशंकर के अलावा रामशंकर की पत्नी व मौजूदा ग्राम प्रधान आशा तिवारी, पुत्र नितिन तिवारी के अलावा अभिषेक यादव उर्फ छोटू को क्लीन चिट देते हुए 169 का प्रार्थना पत्र सीजेएम पूनम के समक्ष प्रस्तुत किया। मौजूद अभियोजन अधिकारी विजय कुमार ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए एतराज जताया। इसी बीच वादी अधिवक्ता रवि शुक्ल ने भी पुलिस की 169 रिपोर्ट पर कोर्ट में आपत्ति दाखिल कर दी। वादी व आरोपी पक्ष अधिवक्ता के बीच करीब ढाई घंटे तक बहस चली। रवि शुक्ल के अनुसार आरोपी पक्ष के अधिवक्ता कोर्ट को संतुष्ट नहीं कर सके।
रवि शुक्ल ने बताया कि सीजेएम भी पुलिस की रिपोर्ट पर सवाल खड़ा करते हुए सोमवार को सुनवाई की तिथि नियत की है। कहा कि पुलिस ने गलत तरीके से रिपोर्ट प्रस्तुत की है। कहा कि उनकी ओर से सोमवार को भी कोर्ट भी अपना पक्ष रखा जाएगा।

राजापुर गांव में लगातार दूसरे दिन भी पुलिस का पहरा रहा। पीड़ित परिवार के अशोक यादव ने कहा कि पुलिस ने उनके घर व आने जाने वाले सभी रास्तों को घेर रखा है। दो दिन से कहीं आने-जाने नहीं दिया जा रहा है। पुलिस लगातार उनके साथ अन्याय कर रही है। स्थिति ऐसी हो गई है कि पूरा परिवार अपने घर में ही बंधक की तरह रह रहा है। परिवार पर हमला करने वालों का नाम निकालने तथा उन्हें उनके घर में ही बंधक बनाए जाने से पूरा परिवार सहमा है। अशोक ने अधिकारियों से प्रकरण में न्याय करने तथा जान माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed