फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Report filed against two in history-sheeter shooting case

Amethi News: हिस्ट्रीशीटर गोली कांड में दो पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Oct 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 19 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two in history-sheeter shooting case
मुसाफिरखाना(अमेठी)। स्थानीय थाने के दादरा गांव में मंगलवार को गोलीकांड में घायल हिस्ट्रीशीटर की बहन की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश व मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


दादरा गांव निवासी दीपक सिंह को मंगलवार को घर के पीछे गोली लगने से घायल हो गए थे। गोली लगने के बाद दीपक ने जानकारी पिता को दी। बात जब सार्वजनिक हुई तो आनन-फानन में पुलिस गांव पहुंची। उधर दीपक को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जिला अस्पताल रेफर करने के बाद उसे लखनऊ ले गए।
विज्ञापन

बुधवार को दीपक का ऑपरेशन हुआ। दीपक की बहन ज्योति सिंह ने बुधवार को तहरीर देकर गांव के ही आशीष सिंह व एक अन्य अज्ञात पर भाई को गोली मारने का आरोप लगाया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि ज्योति की तहरीर पर जानलेवा हमले करने का केस आशीष व अज्ञात पर दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी फरार है। उनकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। प्रकरण के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही सही कारणों का पता चलेगा और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड में शरीर में नहीं दिखी गोली
एसएचओ विनोद सिंह के बताया कि घायल दीपक सिंह के पेट में फायरिंग से दो सुराग तो बने हैं। एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की जांच में शरीर में गोली कही नहीं दिखी। ऐसे में अब सीटी स्क्रैन करा शरीर में गोली खोजने की कोशिश चल रही है। ऐसे में एक सवाल यह भी है कि आखिर एक्स्-रे व अल्ट्रासाउंड में गोली शरीर में नहीं दिख रही तो कहा गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की, लेकिन गोली वहां भी नहीं मिली।


दीपक के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले दर्ज
एसएचओ ने बताया कि घटना में घायल दीपक सिंह हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं के तहत लगभग दस मुकदमे पंजीकृत हैं। वह पूर्व में जिला बदर भी रहा है और कई बार जेल जा चुका है। एक सप्ताह पूर्व गैर जमानती वारंट में जेल भेज गया था। जमानत पर इन दिनों वह घर पर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed