फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Repair of water coolers started in the city

Amethi News: नगर में वाटर कूलरों की मरम्मत शुरू

Sat, 25 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 25 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Repair of water coolers started in the city
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय पर लगे आरओ वाटर कूलरों की खराबी को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का असर शुक्रवार को साफ नजर आया। सुबह होते ही नगर पालिका प्रशासन हरकत में आ गया और खराब वाटर कूलरों की मरम्मत शुरू करा दी गई। कर्मचारियों की टीम दिनभर विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर कूलरों की सफाई और तकनीकी दिक्कतों को दूर करती रही।
विज्ञापन



शहर में लगे 10 में से पांच वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े थे। विकास भवन, तहसील गेट, सैंठा सड़क मोड़, रेलवे स्टेशन चौराहा और मुसाफिरखाना तिराहा पर लगे कूलरों से या तो पानी आना बंद था या धार बहुत धीमी थी। कई जगहों पर मोटर खराब हो गई थी, जबकि कुछ कूलरों की टोंटियां भी गायब थीं। इससे राहगीरों को गर्मी में पेयजल के लिए परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन



समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई शुरू की। कर्मचारियों ने मोटर, पाइपलाइन और फिल्टर की जांच कर मरम्मत का काम तेज किया। कई कूलरों की सफाई कर उन्हें चालू करने का प्रयास किया गया। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि सभी खराब वाटर कूलरों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दो दिन के भीतर सभी कूलर पूरी तरह दुरुस्त कर दिए जाएंगे और आगे नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed