{"_id":"646e576de763dab0d00a5f86","slug":"reluctance-to-accept-two-thousand-rupee-notes-in-petrol-pumps-amethi-news-c-13-1-253501-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट्रोल पंपों में दो हजार रुपये नोट लेने में आनाकानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट्रोल पंपों में दो हजार रुपये नोट लेने में आनाकानी
Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। केंद्र सरकार का निर्देश है कि दो हजार रुपये के नोट के चलते लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, लेकिन आदेश जिले में हवा-हवाई साबित हो रहा है। खासकर जिले के पेट्रोलपंपों पर लोगों को मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। पेट्रोलपंपों पर लोगों से कहा जा रहा है कि पहले आप एक हजार रुपये का पेट्रोल या फिर डीजल डलवाओ, तभी दो हजार रुपये के नोट लिए जाएंगे। ऐसा न करने पर दो हजार रुपये के नोट नहीं लिए जा रहे हैं। इस समस्या ने लोगों को सांसत में डाल दिया है। जिले में दूसरे दिन बुधवार को भी बैंकों में दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए ग्राहकों में जल्दबाजी दिखी। हर कोई सबसे पहले नोट बदलने के लिए उतावला दिखा। खास बात यह रही कि केंद्र सरकार के निर्देश के बावजूद बैंकों में ग्राहकों के लिए बैठने के लिए न तो उचित प्रबंध दिखे और न प्यास बुझाने के लिए पानी की सुविधा की गई। उमस भरी गर्मी में बैंक में नोट बदलने पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
केंद्र सरकार के निर्देश पर जिले की 200 से ज्यादा बैंक शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट वापसी की प्रक्रिया शुरू कराई गई है।
पहले दिन अमेठी, गौरीगंज समेत जिले के सभी बैंक आफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक समेत अन्य बैंक शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ कम दिखी थी, लेकिन बुधवार को नोट बदलने के लिए ग्राहकों की संख्या में इजाफा हो गया। यही वजह रही कि बैंकों में नोट बदलने के लिए लोग लाइन में लगे नजर आए।
इनसेटजिले की सभी बैंक शाखाओं में दो हजार रुपये के नोट आसानी से बदले जा रहे हैं। कहीं पर कोई शिकायत नहीं आ रही है। बैंक शाखाओं में ग्राहकों के लिए बैठने और पीने के लिए पानी की सुविधा कराई गई है।
विज्ञापन
विमल कुमार गुप्ता, एलडीएम