{"_id":"68a76c8bca2d1f8d200720a4","slug":"relationships-have-become-dwarfed-by-selfishness-amethi-news-c-96-1-ame1022-146894-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्वार्थ में संबंध बौना हो गया है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्वार्थ में संबंध बौना हो गया है...
Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
.फुरसतगंज एफडीडीआई सभागार में कवि सम्मेलीन से पहले दीप प्रज्जवलित करते अतिथि।-संवाद
फुरसतगंज (अमेठी)। फुटवियर डिजाइनिंग एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट सभागार में बुधवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। देशभर से आए कवियों ने रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बाराबंकी से आए वेद प्रकाश सिंह ने चाह सत्ता धन बिछौना हो गया है, स्वार्थ में संबंध बौना हो गया है... सुनाकर मौजूदा राजनीति पर कटाक्ष किया। कविराज डॉ. शिवकुमार सिंह ने सुनाया जिंदगी ये खत्म हो जाए वक्त के थपेड़ों से, मगर मुश्किल है कि आदमी सरल हो जाए। हलियापुर से आए कवि इंद्रजीत सिंह अर्चक ने अवधी में मइया करै ई गुहार, देश कइसे सुधरी। घर का लूटय रखवार, देश कइसे सुधरी सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
हास्य कवि संदीप शरारती ने भौं सेट कराओ क्रीम लगाओ चाहे जितना, किशमिश नहीं फिर से कभी अंगूर बनेगा सुनाकर लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। सम्मेलन में मथुरा से आए रामदेव राही, इंदौर की आभा गुप्ता, हालियापुर के कुंवर इंद्रजीत सिंह, बाराबंकी के सौरभ वर्मा, डॉ. राकेश ऋषभ, वेद प्रकाश सिंह, रायबरेली के डॉ. शिवनाथ सिंह, हास्य कवि संदीप शरारती, डॉ. शिवकुमार सिंह, अमेठी के रमजान अली और रायबरेली के इंद्र बहादुर सिंह भदौरिया ने काव्य पाठ किया। मुख्य अतिथि मुंबई से आए वरिष्ठ कवि रामजी लाल वर्मा रहे। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सुनील कुमार द्विवेदी, अरविंद श्रीवास्तव, नलिन पांडेय, वरुण गुप्ता, विष्णु सिंह आदि मौजूद रहे।