फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Recording of strong room will have to be kept for six months

Amethi News: छह माह तक स्ट्रांग रूम की रखनी होगी रिकॉर्डिंग

Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 21 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Recording of strong room will have to be kept for six months
अमेठी सिटी। 22 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्ट्रांग रूम बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डबल लॉक की आलमारी में प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग डीवीआर में छह माह तक केंद्र व्यवस्थापक संभाल कर रखेंगे। 22 फरवरी से नौ मार्च तक जिले के 83 केंद्राें पर यूपी बोर्ड की परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों के लिए स्ट्रांग रूम बनाए जाने हैं। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास स्ट्रांग रूम की चाबी रहेगी। आलमारी में रखे प्रश्नपत्रों को केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खोला जाएगा। डबल लॉक आलमारी के एक लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक व दूसरे लॉक की चाबी वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की गैरमौजूदगी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट आलमारी के चाबी भी अपने पास रखेंगे। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि बोर्ड प्रश्नपत्रों की आपूर्ति केंद्र पर होने के बाद स्ट्रांग रूम की आलमारी में रखकर सील करते समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व वाह्य केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहेंगे। सभी केंद्रों के व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम बनाने व प्रश्नपत्रों के रखरखाव के लिए निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed