फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Record made by operating eyes of 121 patients in one day

Amethi News: एक दिन में 121 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन कर बनाया रिकॉर्ड

Wed, 31 Jan 2024 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 31 Jan 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Record made by operating eyes of 121 patients in one day
अमेठी सिटी। जिला अस्पताल के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। अस्पताल की स्थापना से अब तक पहली बार एक साथ 121 नेत्र मरीजों का ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों के मुताबिक, अब तक की सर्जरी का यह रिकॉर्ड है। अधिकारियों ने इस पर प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन


गौरीगंज स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार को राजा उमारण चैरिटेबल ट्रस्ट के मधुरिमा सिंह व एमएलसी अक्षत प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी के सहयोग से मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए शिविर आयोजित किया गया। गत दिनों जामो में लगे कैंप में अलग-अलग गांवों के 121 मरीजों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ऑपरेशन पूर्व की सभी जांच होने के बाद सीएमएस डॉ बद्री प्रसाद अग्रवाल व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ राजीव वैश्य, डॉ कुमुद सिंह, डॉ अजय कुमार वर्मा व डॉ अमित कुमार नेत्र परीक्षण अधिकारी सज्ज्न कुमार, सुशील कुमार राय समेत अन्य की टीम ने मरीजों को ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद आवश्यक दवा देते हुए मरीजों को आरक्षित वाहन से उनके घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि जिले में मंगलवार को सर्वाधिक आपॅरेशन करने का रिकार्ड बनाया गया। इससे पहले 90 आपरेशन का रिकाॅर्ड है। इस मौके पर चौधरी नफीश अहमद, राकेश प्रताप सिंह, सुरेद्र, सुरेश गुप्ता, विजय प्रताप तिवारी व मनोज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि यह सब चिकित्सकों की मेहनत का परिणाम है। बताया कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक लोगों को सेवाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed