फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Reasons for death of married woman not known, viscera safe

Amethi News: विवाहिता की मौत के कारणों का नहीं चला पता, विसरा सुरक्षित

Sun, 16 Jun 2024 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 16 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Reasons for death of married woman not known, viscera safe
अमेठी सिटी। गौरीगंज कोतवाली इलाके में पिता की मांग पर विवाहिता का शव कब्र से निकलवा कर शनिवार का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। विवाहिता की ससुराल में फिर से अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन


अमेठी के दुर्गा पासी पुरवा निवासी अमर पाल सरोज की बाइस वर्षीय बेटी अंजलि गौरीगंज के खारा पाठक का पुरवा निवासी सूरज को ब्याही थी। 8 जून 24 को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार में मृतका के मायके वाले भी शामिल थे, लेकिन बाद में पिता ने बृहस्पतिवार को पुलिस सहित अन्य उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाया। शनिवार को चिकित्सकों के पैनल से वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। विसरा जांच रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता की मौत के कारणों का पता चल सकता है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम से विवाहिता की मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed