फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ration dealer dies after car overturns; foul play suspected.

Amethi News: कार पलटने से कोटेदार की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 08 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ration dealer dies after car overturns; foul play suspected.
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रामगंज कुरंग गांव के पास अनियंत्रित पलटी कार। स्रोत: स्थानीय
भादर। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगंज के कुरंग गांव के पास सोमवार रात कार पलटने से प्रतापगढ़ के माधोपुर चिलबिला निवासी कोटेदार प्रतीक दुबे (27) की मौत हो गई। हादसे में उनके साथ कार में मौजूद दोस्त को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मृतक के भाई गौरव दुबे ने बताया कि सोमवार शाम एक युवक उनके घर आया था। वह अपनी स्कूटी घर पर खड़ी कर प्रतीक को कार से साथ ले गया। रात करीब एक बजे कुरंग गांव के पास कार सड़क किनारे आरा मशीन पर रखी लकड़ियों से टकराकर पलट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएचसी भादर ले गई, जहां चिकित्सकों ने प्रतीक को मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोस्त को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन



आरोप लगाया कि घटना संदिग्ध है। उनका कहना है कि हादसे के समय प्रतीक के शरीर पर केवल अंडरवियर था, जिससे संदेह बढ़ रहा है। आरोप है कि हत्या के बाद घटना को सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है। इंस्पेक्टर रामराज कुशवाहा ने बताया कि मृतक के साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो साल में परिवार ने खोए दो बेटे
प्रतीक दुबे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां मंजू ने बताया कि वर्ष 2003 में पति का निधन हो गया था। दो वर्ष पहले बड़े बेटे ऋषि दुबे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब छोटे बेटे प्रतीक की मौत से परिवार सदमे में है। पत्नी शिवानी गोरखपुर जिले के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed