{"_id":"664a51f94b8fc7e527004b24","slug":"rapid-response-team-formed-at-every-chc-amethi-news-c-96-1-brp1002-119021-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: हर सीएचसी पर बनाई गई रैपिड रिस्पांस टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: हर सीएचसी पर बनाई गई रैपिड रिस्पांस टीम
Mon, 20 May 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 20 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मतदान के दौरान किसी को कोई समस्या न हो, इसके लिए हर सीएचसी पर एक रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। इस टीम का मोबाइल नंबर बूथ पर तैनात की गई आशा कार्यकर्ता के पास रहेगा। यदि किसी को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता होती है तो उसके लिए रैपिड रिस्पांस टीम को कॉल किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से लेकर पीएचसी तक के कर्मियों के अवकाश पर रोक है। हर एक सीएचसी पर हाॅटस्पाॅट बनाया गया है। यहां पर एंबुलेंस की टीमें तैनात की गई है। एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ स्तर के अधिकारियों को एसडीएम के संपर्क में रहने को कहा गया है ताकि अगर कहीं पर कोई समस्या आती है तो तत्काल पर उस पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। जिला अस्पताल में अलग से चिकित्सकों की टीम को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।