फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rape of a girl sleeping in the courtyard, case registered

Amethi News: आंगन में सो रही युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

Wed, 10 Apr 2024 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Apr 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rape of a girl sleeping in the courtyard, case registered
बाजार शुकुल (अमेठी)। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात घर के आंगन में सो रही युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आया है। आरोपी के पिता ने मंगलवार को पीड़िता के परिजनों को धमकी भी दी है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की निवासी एक महिला ने मंगलवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। कहा कि सोमवार की रात उसकी बेटी घर के आंगन में सो रही थी, तभी गांव का युवक घर में घुस गया। आरोप है कि उसने सो रही युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक भाग निकला। युवती ने परिजनों को पूरी घटना बताई। भागते समय आरोपी का पर्स व मोबाइल वहीं छूट गया।
विज्ञापन

सुबह आरोपी के पिता पीड़िता के घर पर पहुंच गए। आरोप है कि धमकाते हुए कहा कि दस-बीस हजार जो भी लेना है, लो थाने पर शिकायत करने मत जाना, वर्ना...। दाेपहर बाद पीड़िता को लेकर उसकी मां थाने पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल ने बताया कि गांव में पुलिस टीम को भेजा गया है। सीओ मुसाफिरखाना अतुल सिंह का कहना है कि पुलिस टीम को लगाया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed