फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ranking released, Amethi division tops in paddy procurement

Amethi News: रैंकिंग जारी, धान खरीद में अमेठी मंडल में रहा अव्वल

Sat, 06 Jan 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jan 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ranking released, Amethi division tops in paddy procurement
अमेठी सिटी। फसल समर्थन मूल्य के तहत धान खरीद को लेकर रैंकिंग जारी की गई है। इसमें अमेठी पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीसरे व अयोध्या मंडल में पहले स्थान पर है।
विज्ञापन


जिले के 83 क्रय केंद्रों पर 67 दिन में 16823 किसानों से 97013.56 एमटी धान खरीद हो चुकी है। धान खरीद के बाद 90 प्रतिशत किसानों को भुगतान किया जा चुका है। 28 फरवरी तक किसानों से धान खरीद होगी। इसके लिए 33 हजार से अधिक किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। विभाग का दावा है कि शतप्रतिशत पंजीकृत किसानों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

जिले की छह एजेंसियों के 83 क्रय केंद्रों पर सामान्य धान की कीमत 2,183 रुपये प्रति क्विंटल, जबकि ग्रेड ए के धान की कीमत 2,203 रुपये प्रति क्विंटल से धान खरीद 20 अक्तूबर से चल रही है। शुरुआत के दिनों में क्रय केंद्र पर सन्नाटा था। बाद में जिला प्रशासन व विभाग ने किसानों से संपर्क करना शुरू किया। इसके बाद खरीद ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार तक जिले में 67 दिन में 16823 किसानों से 97013.56 एमटी धान खरीदा, जो लक्ष्य का 71.86 प्रतिशत है। खरीद आंकड़ों पर शासन की ओर से रैंकिंग जारी हुई है। धान खरीद में अमेठी जिला अयोध्या मंडल के पहले पायदान पर है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। फसल समर्थन योजना के तहत जिले में 33935 किसानों ने पंजीकरण कराया। खरीद के बाद अब तक 90 प्रतिशत किसानों को भुगतान भी किया जा चुका है।


लगातार की जा रही कोशिश
डिप्टी आरएमओ संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर सुविधाओं के बीच लगातार खरीद की जा रही है। पंजीकृत किसानों से क्रय केंद्र प्रभारी संपर्क करने में जुटे हुए हैं। बताया कि जिले के लिए 135000 एमटी धान खरीद का लक्ष्य शासन से मिला है।

अब तक 93 हजार 826 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल इस समय तक 74 हजार मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई थी। इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा 26 प्रतिशत ज्यादा धान की खरीद हो गई है। कोशिश है कि शतप्रतिशत किसानों को पंजीकृत करते हुए फसल समर्थन मूल्य योजना से लाभान्वित कर निर्धारित दर पर धान खरीद करते हुए लक्ष्य से अधिक खरीद जिले में हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed