फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ram Kishore arrived for election training with his son in his lap.

Amethi News: बेटे की गोद में चुनाव प्रशिक्षण के लिए पहुंचे राम किशोर

Sun, 12 May 2024 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 12 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Ram Kishore arrived for election training with his son in his lap.
बेटे की गोद में प्र​शिक्षण के लिए जाते राम किशोर
अमेठी सिटी। शनिवार को मनीषी महिला महाविद्यालय में चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान रामकिशोर बेटे की गोद में पहुंचे। जगदंबा भी मौके पर बेटे के साथ ही पहुंचे। हालांकि, दोनों कर्मियों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया। राम किशोर ने बताया कि वह लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड में बेलदार के पद पर कार्यरत हैं। 58 साल की उम्र हो चुकी है और शरीर का एक हिस्सा पैरालाइसिस के चलते अक्षम हो गया है। चुनाव में ड्यूटी के चलते उन्हें प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ा। जगदीशपुर में उनकी ड्यूटी मतदान अधिकारी तृतीय के रूप में लगाई गई है। जबकि लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के जगदंबा भी पैरालिसिस से ग्रस्त हैं। बेलदार के पद पर वह भी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी व सहायक नोडल कार्मिक तेजभान सिंह ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि एक दिन की चुनाव ड्यूटी से तो अवकाश मिल जाएगा, लेकिन यह विभाग में रोज के दायित्व किस तरह निभा रहे होंगे। वहीं, दोनों कर्मचारियों का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की जानकारी नहीं होने के चलते वह पहले अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed