{"_id":"6855b479e6b667d0e70d8a17","slug":"ram-katha-teaches-us-to-stay-within-limits-amethi-news-c-96-1-ame1022-142949-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: मर्यादा में रहना सिखाती है रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: मर्यादा में रहना सिखाती है रामकथा
Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
जायस हनुमान मंदिर परिसर में रामकथा के समापन पर हवन करते श्रद्धालु। स्रोत- संवाद
फुरसतगंज (अमेठी)। रामकथा, भगवान राम के जीवन और शिक्षाओं का वर्णन है। यह कथा हमें सिखाती है कि कैसे मर्यादा में रहना है, सही मार्ग पर चलना है और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखनी है। ये बातें प्रवाचक आराधना देवी ने जायस के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में श्रीराम कथा के समापन पर कहीं।
प्रवाचक ने कहा कि रामकथा के समापन पर पूर्णाहुति का आयोजन भक्तों को भगवान राम के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है। पूर्णाहुति एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है जो कथा के सफल समापन, आशीर्वाद प्राप्ति और वातावरण को शुद्ध करने का प्रतीक है। उन्होंने दक्षिणेश्वर हनुमत स्वर्ण जयंती समारोह समिति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। मानस पाठ के समापन पर यज्ञ कर पूर्ण आहुति दी गई।
पं. महेश शास्त्री व आशीष गिरि ने विधिविधान से यजमानों का हवन कराया। इसमें बड़ी संख्या में कलश यात्रा और राम कथा में सम्मिलित भक्तों ने भी हिस्सा लिया। पूर्णाहुति के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व की शांति और देश के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर भी आहुतियां डालीं। यजमान विजय अग्रवाल, विपिन बिहारी ने नित्य अनुष्ठान व रामचरित मानस का पाठ कर रहे पं. महेश शास्त्री व उनके सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर केदार सोनी, कुंवरजी कौशल, डॉ. बरनवाल, विपिन बिहारी अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, मनोज माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।