फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ram Janmotsav will be celebrated at more than 551 places in the district

Amethi News: जिले के 551 से अधिक स्थानों पर मनाएंगे रामजन्मोत्सव

Mon, 01 Apr 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmotsav will be celebrated at more than 551 places in the district
अमेठी। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद इस बार रामनवमी पर्व के लिए लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आरएसएस के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। जिले में करीब 551 से अधिक स्थानों पर प्रस्तावित चैत्र रामनवमी पर्व पर कार्यक्रम नौ से 17 अप्रैल तक चलेंगे। धार्मिक स्थलों एवं मंदिरों पर रामचरित मानस, सुंदरपाठ का पाठ आदि आयोजन होगा।
विज्ञापन

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद इस बार चैत्र रामनवमी पर्व पर हिन्दुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। घरों, मंदिरों एवं क्षेत्र स्थित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर साफ-सफाई के साथ अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद की जिलाध्यक्ष सरिता सिंह और उपाध्यक्ष अभिमन्यु उपाध्याय ने बताया कि जिले के करीब 551 से अधिक स्थानों पर चैत्र रामनवमी का पर्व मनाया जाएगा। बताया कि चिन्हित प्रस्तावित स्थलों पर साफ सफाई व अन्य तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ता जुट गए हैं। बताया कि नवरात्र के पहले दिन से रामनवमी तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले दिन हिंदू नववर्ष पर प्रभात फेरी व ध्वज रैली निकालकर लोगों को सनातन संस्कृति के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामचरित मानस पाठ, सुंदरकांड, दुर्गा सप्तशती पाठ सहित अन्य धार्मिक आयोजन होंगे। साथ ही भगवा ध्वज एवं प्रसाद वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है।
सादगी से मनाया जाएगा उत्सव
चैत्र रामनवमी पर्व पर आरएसएस की ओर से सादगी के साथ पर्व मनाने का निर्देश जारी किया गया है। नवरात्र के पहले दिन वर्ष प्रतिपदा का उत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा। आरएसएस के सह विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने बताया कि इस बार चुनावी आचार संहिता को देखते हुए बड़े कार्यक्रम नहीं आयोजित किए जाएंगे। पद संचलन का आयोजन इस बार नहीं होगा। सिर्फ गणवेषधारी स्वयंसेवक कार्यालय पर पहुंचेंगे। ध्वज प्रणाम के साथ अन्य कार्यक्रम सादगी के साथ होंगे।


लगाई जा रही फोर्स की ड्यूटी
अमेठी। नवरात्र और चैत्र रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि नवरात्र पर्व को देखते हुए जिले में स्थित सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी थानाध्यक्षों को इसके संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। रामनवमी पर्व पर निकलने वाले जुलूस में भी सिविल पुलिस के साथ अन्य फोर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed