फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raj wins the jalebi race, Aarti tops in touch and identify.

Amethi News: जलेबी दौड़ में राज, छूकर पहचानो में आरती अव्वल

Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Raj wins the jalebi race, Aarti tops in touch and identify.
खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे। - फोटो : खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते बच्चे।
अमेठी सिटी। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस पर बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में जनपद स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित हुई। परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। जलेबी दौड़ में राज और छूकर पहचानो में आरती सागर प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में ऋतिक, दीपराज और सौरभ प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जानवी ने पहला स्थान पाया। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग में कौशिक और बालिका वर्ग में राजनंदिनी अव्वल रहीं। सुलेख लेखन में सागर क्षेत्र के आयुष ने सुंदर लेखन के आधार पर पहला स्थान प्राप्त किया। चित्रकला में मुसाफिरखाना के अमर ने उत्कृष्ट चित्र बनाकर सभी को प्रभावित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण शशिकांत सेन, प्रमोद तिवारी, अमन, अभिषेक, आनंद, राजेश शुक्ला, सत्य प्रकाश, रमेश, हरिकेश यादव, आशीष जायसवाल, सुधा सिंह, गरिमा, निधि, नीलम और विमला मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed