{"_id":"680150b38fb298db8c061a77","slug":"rainfall-accompanied-by-storm-farmers-worried-amethi-news-c-96-1-gon1004-138573-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आंधी के साथ बरसा पानी, किसान चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आंधी के साथ बरसा पानी, किसान चिंतित
Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल में बारिश का नजारा। स्रोत-संवाद।
अमेठी सिटी। जिले में मौसम का मिजाज दोपहर बाद अचानक बदल गया। धूलभरी आंधी के साथ हुई बारिश से किसानों व अन्य लोगों की परेशानी बढ़ गई है। किसान चिंतित हैं कि इससे फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। बाजारशुकुल में बारिश होने से गेहूं की फसल की कटाई व मड़ाई का कार्य बाधित हो गया।
जिले में बृहस्पतिवार शाम धूलभरी आंधी के साथ बारिश हुई। मुसाफिरखाना और बाजारशुकुल इलाके में तेज बारिश होने से गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई ठप हो गई है। पशुओं का चारा भूसा खेतों में भीग गया। तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इन्हौना क्षेत्र में पांच दिन के बाद फिर बृहस्पतिवार को आई आंधी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। किसान फसल सुरक्षित करने को लेकर परेशान रहे।
जामों क्षेत्र में आई आंधी व बारिश के कारण गेहूं फसल की कटाई व मडाई का कार्य ठप हो गया है। किसान माता प्रसाद तिवारी, अखिलेश कुमार तिवारी, अभयदत्त चौबे, अवनीश मिश्र आदि ने बताया कि बदले मौसम के कारण गेहूं फसल की कटाई और मड़ाई का काम समय से नहीं हो पा रहा है। यदि फिर मौसम बदला है अगर तेज बारिश हुई तो उपज घर नहीं पहुंच पाएगी। इससे किसानों को काफी नुकसान हो जाएगा।