फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain stopped the path of faith

Amethi News: बारिश ने थामी आस्था की राह

Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rain stopped the path of faith
जम्मू में मौजूद संग्रामपुर श्रद्धालु।
अमेठी सिटी। जम्मूतवी में हो रही लगातार तेज बारिश श्रद्धालुओं की आस्था की राह में अवरोध पैदा कर रही है। मौसम बिगड़ने से माता वैष्णो देवी का दर्शन फिलहाल रोक दिया गया है, इससे यात्री निराश हैं। ट्रेनों संचालन भी प्रभावित है। जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनें अंबाला कैंट तक ही संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को यात्रियों की भारी भीड़ नजर आई। यहां जम्मू के 48 टिकट रद्द हुए। दर्शन पर रोक से कई परिवार और ग्रुप अपनी यात्रा रद्द करने के लिए मजबूर हो गए। गौरीगंज निवासी अमित कुमार ने बताया कि छह दोस्तों संग यात्रा तय थी, लेकिन हालात देखते हुए योजना आगे बढ़ानी पड़ी। उन्होंने कहा कि दर्शन का इंतजार रहेगा, लेकिन जोखिम उठाना सही नहीं होगा।
विज्ञापन

वहीं, राघीपुर निवासी टीएन पांडेय ने भी टिकट निरस्त कराकर नवरात्र पर्व में नई बुकिंग कराई। उनका कहना था कि मां का आशीर्वाद लेना है, अभी नहीं तो नवरात्र में सही। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने जानकारी दी कि दर्शन पर रोक के चलते टिकट निरस्त कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए काउंटरों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed