फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain shock, business worth Rs 2 crore affected

Amethi News: बारिश का झटका, दो करोड़ का कारोबार प्रभावित

Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 30 Sep 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Rain shock, business worth Rs 2 crore affected
 गौरीगंज सैंठा चौराहे पर बारिश के बाद हुआ जलभराव। 
अमेठी सिटी। जिले में रविवार को चौथे दिन भी बारिश हुई। इससे शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कई जगह जलभराव हो गया। इसका असर जिले के कारोबार पर भी पड़ा है। बिजली आपूर्ति की समस्या भी हुई। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल ने बताया कि सामान्य दिनों में छोटे व मध्यम वर्ग के व्यापारियों का पूरे जिले में करीब सात से आठ करोड़ रुपये तक का कारोबार होता था। लेकिन बारिश से प्रतिदिन करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन



पितृपक्ष की वजह से वैसे ही कारोबार मंदा चल रहा था। इधर, तेज बारिश ने रही-सही कसर पूरी कर दी है। चार दिन से हो रही बारिश से गौरीगंज जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सन्नाटा पसरा है। फुटकर कारोबारी बाजार से गायब थे। लगातार बारिश की वजह से चाट-खोमचे, छोले-भटूरे, आइसक्रीम, पूड़ी-सब्जी आदि के ठेले नहीं लगे। सामान्य दिनों की अपेक्षा बाजार में चहल-पहल न के बराबर रही।
विज्ञापन



कुछ बड़े प्रतिष्ठान खुले तो बारिश की वजह से न तो ग्राहक आए और न ही कर्मचारी पहुंचे। कपड़ा कारोबारी राजेश बरनवाल ने बताया कि बारिश की वजह से बिक्री प्रभावित हो गई है। जहां रोजाना बिक्री का अनुपात 20 से 25 हजार रुपये था, वहां इस समय घटकर हजार-पांच सौ में आ गया है। सराफा व्यवसायी आकाश सोनी ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से सोने-चांदी का कारोबार पहले से मंदा चल रहा है। इधर बारिश ने और कमर तोड़ दी है। किराना, कपड़ा, ज्वेलरी, मोबाइल, ऑटोमोबाइल, फल सब्जी सहित अन्य घरेलू उपयोग के सामानों की बिक्री बहुत कम हो गई है। दवा व्यवसायी बबलू पांडेय ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा 15 प्रतिशत दवाइयों की बिक्री कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





13.8 मिमी हुई बारिश

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री तो न्यूनतम 20 डिग्री रहा। 2.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलीं। बताया कि जिले में 13.8 मिमी बारिश हुई है। आगामी 24 घंटे मध्यम बादल छाए रहने एवं हल्की वर्षा होने की संभावना है।




अधिकतर रेस्टोरेंट और जलपान की दुकानें बंद
शहर में संचालित अधिकतर रेस्टोरेंट और जलपान की दुकानें बंद रहीं। बारिश की वजह से कारीगर नहीं पहुंचे और आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति नहीं हो पाई। छोटे कारोबारियों ने दुकान बंद रखीं। जामो मार्ग पर छोला भटूरा के दुकानदार रामू गुप्ता ने बताया कि बारिश की वजह से खुले में ठेला नहीं लगाया जा रहा है। जितनी आमदनी नहीं होगी, उससे अधिक सामान बर्बाद हो जाएगा। वहीं टीपू साहू ने बताया कि दो दिनों से कारीगर नहीं आ रहे हैं, इसलिए रेस्टोरेंट बंद करना पड़ा है।



हरी सब्जियों पर भी बारिश का असर
बारिश की वजह से गांवों से सब्जियां भी बाजार में कम पहुंच रही हैं। थोक मंडी में गांवों से सब्जियां लेकर पहुंचने वालों की संख्या कम रही। शहर के जामो मार्ग, सुल्तानपुर हाईवे सहित अन्य स्थानों पर सब्जी की दुकानें कम दिखाई दीं। भिंडी, करेला, परवल, लौकी जिन कारोबारियों के पास बची हुई हैं, वही बिक रही हैं। सब्जी व्यापारी अमित कुमार ने बताया कि यदि दो-तीन बारिश और हो गई तो सब्जियां महंगी हो जाएंगी।




फसलों के लिए बारिश फायदेमंद
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके आनंद ने बताया कि सही समय पर बारिश हुई है। फसलों पर इसका काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। धान की बाली लगी जो फसलें खेतों में गिरी हैं, उनमें 10 फीसदी का नुकसान हो सकता है। सब्जियों की खेती में मचान बनाने से नुकसान नहीं होगा। सब्जी समेत अन्य की खेती में किसानों को सहूलियत मिलेगी। लेकिन वर्तमान में खेतों में तैयार सब्जी की फसलों को नुकसान होने की संभावना है।




बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

सिंहपुर/तिलोई। सेमरौता निवासी श्यामा देवी के मकान के पीछे कृष्णा नंद दीक्षित का दो मंजिला निष्प्रयोज्य मकान था। रविवार सुबह हो रही तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से कृष्णा नंद दीक्षित का निष्प्रयोज्य मकान का हिस्सा श्यामा देवी के मकान पर गिर पड़ा। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गृहस्थी का सामन भी नष्ट हो गया। लेखपाल पशुपतिनाथ ने मौके पर पहुंच क्षति का आकलन किया है। इसी तरह तिलोई क्षेत्र के मोहनगंज थाना क्षेत्र के भदसाना गांव में सुबह तेज बारिश के साथ एक मकान पर बिजली गिर गई, जिससे मकान में मौजूद विद्युत उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए। गृहस्वामी भास्कर सिंह ने बताया कि बिजली गिरने उपकरण और विद्युत वायरिंग जल गई। घर की दीवारों में मामूली दरारें भी आ गईं हैं।




बारिश से गिरे दो कच्चे घर
शाहगढ़ (अमेठी)। क्षेत्र में शनिवार देर रात बारिश के चलते जगदीशवापुर मजरे राजापुर कौहार निवासी हरीराम चौरसिया के मकान का रसोईघर और अनाज वाला कमरा गिर गया। जिसमें बर्तन सहित अनाज दब गया। दूसरी घटना इसी गांव के राम गरीब के घर हुई। इनके मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई हैं। सूचना पर राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे हैं।





गौरीगंज में घरों में घुसा पानी, बढ़ी परेशानी

अमेठी सिटी। नगर पालिका गौरीगंज में बारिश से पहले ही सभी नालों की ठीक से सफाई कर लेने का दावा किया गया था। वहीं इस बार बारिश कम होने के चलते ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। लेकिन बीते चार दिनों से हो रही बारिश से सफाई की पोल खुल गई। जामो रोड स्थित रणंजय मैदान के आसपास स्थित नाले चोक हो गए हैं, जिससे लोगों के घरों व तालाब आदि का पानी नहीं निकल पा रहा है। कुछ घरों में तालाब का पानी पहुंच गया है। पीड़ित बिपत सरोज ने बताया कि पानी उनके घर में घुस गया है। कई दिनों से नगर पालिका के जिम्मेदारों से गुहार लगा रहे हैं, अब जाकर नाला खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई है। सुनील ने बताया कि उनके घर का रास्ता भी बारिश के चलते अवरुद्ध हो गया है। सभासद प्रतिनिधि शनि अग्रहरि ने बताया कि जेसीबी से बंद नाला खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि धीरे-धीरे पानी निकल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed