फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rain kisan damege

Amethi News: बेमौसम बारिश से किसानों के भीग गए अरमान

Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 02 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
rain kisan damege
भेटुआ/अमेठी। रवी सीजन की फसल पकने के बाद खेतों में खराब हो रही है। मार्च माह में मिला दर्द अप्रैल माह के पहले दिन किसानों की पीड़ा को और बढ़ा गया। दूसरे दिन शनिवार को पूरे जिले में कहीं बरसात हुई तो कहीं बूंदा-बांदी। मौसम साफ होने की उम्मीद नहीं दिख रही तो किसान किसी तरह अपनी तैयार फसल को सहजने की कोशिश करने में जुटे हैं।पिछले दो दिन से मौसम में चल रहा उतार चढ़ाव किसानों की मुसीबत बढ़ा रहा है। सीवान में किसानों की रबी सीजन की फसल गेहूं तैयार है तो सरसों व मटर काट कर खेतों में पड़ी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को हुई बरसात किसानों के अरमान पर पानी फेर दिया है। बेमौसम हुई बारिश से किसानों की रबी फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। किसानों की ज्यादातर पकी हुई फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। गेहूं व सरसों की फसल बेमौसम हुई बारिश से खराब हो गयी है। कुछ जगहों पर किसान गेहूं व सरसों की फसल को काटकर सहेज भी नहीं पाए थे कि खेत में ही उनकी फसल भीग गई।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार आगे मौसम ठीक रहा तो गेहूं की खड़ी फसल ठीक हो सकती है लेकिन सरसों की फसल एक बार भीगने के बाद उसे एक जगह से दूसरी जगह उठाया नहीं जा सकता। किसानों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बारिश माना है। क्षेत्र के किसानों में ओमप्रकाश सिंह, राजेंद्र प्रसाद, बिंद्रा प्रसाद के साथ तमाम लोगों ने बताया कि ज्यादातर जो गेहूं की पकी फसल गिर गई है उनका नुकसान अधिक हुआ है बताया कि अगर आगे भी बारिश हुई तो हम सब किसानों की फसल चौपट ही हो जाएगी।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई है। मौसम अभी साफ नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है। किसान कटी फसल को तिरपाल से ढक का सहजने में जुटे हैं तो गेहूं की खेत में गिरी फसल उनके दर्द को कम होने नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed