फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain increased the problems of farmers and brick kiln owners

Amethi News: बारिश ने बढ़ाई किसानों और ईंट भट्ठा मालिकों की मुश्किलें

Tue, 06 Feb 2024 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 06 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the problems of farmers and brick kiln owners
अमेठी सिटी/फुरसतगंज/सिंहपुर/जामो। बेमौसम बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रविवार की रात से लेकर सोमवार की दोपहर तक हुई बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक लोगों की दिक्कत बढ़ गई। जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत ईंट भट्ठा मालिकों को उठानी पड़ी। बारिश के कारण जिले में पांच करोड़ की ईंट के नुकसान की बात कही जा रही है। वहीं, बारिश ने अन्नदाताओं को मुश्किल में डाल दिया है। कोहरे और बारिश से फूल दे रही दलहन और तिलहन की फसल के नुकसान की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार व शनिवार को चटख धूप से पारे में उछाल के साथ लोगों को ठंड से राहत मिली। रविवार की मौसम ने फिर करवट ली और आसमान में बादल छा गए। देर शाम से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरी रात कभी तेज तो कभी धीमी गति से बारिश का सिलसिला चलता रहा। रविवार से शुरू बरसात सोमवार को भी जारी रही। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। 2.3 किमी प्रति घंटे की गति से चली सर्द हवा मुसीबत बढ़ाती रही।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले अधिकतम पारा छह डिग्री लुढ़क गया। इससे दिनभर ठिठुरन बनी रही। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक जलभराव और कीचड़ ने राहगीरों का आवागमन दुश्वार कर दिया। सोमवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में 10 मिमी बरसात हुई है। आगामी 24 घंटे हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, वर्षा होने की संभावना नहीं है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने और औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीचड़ के चलते बढ़ी फिसलन
रविवार को बरसात होने से शहर के विकास नगर कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर कीचड़ हो गया। यह मार्ग पहले से ही काफी खराब था। कीचड़ होने से लोग बहुत ही संभलकर आवागमन करते हुए दिखाई दिए। इसी तरह शहर के जीजीआईसी-तहसील संपर्क मार्ग, फ्लाईओवर सर्विस मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से मुसाफिरों को दिक्कतें हुईं।

खराब हो गईं ईंट
ईंट भट्ठा मालिक रामसिंह सिंह ने बताया कि बारिश से भट्ठा उद्योग को करोड़ों के नुकसान का अनुमान है। खुले में रखा कच्चा ईंट 50 फीसदी बर्बाद हो गया है। अमेठी ईंट निर्माता समिति के महामंत्री मनोहर कुमार ने बताया कि जिले में 230 ईंट भट्ठे हैं। हर ईंट भट्ठे पर करीब दो से ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने 5 करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात बताई है।
अन्नदाता परेशान

गौरीपुर निवासी सरयू प्रसाद तिवारी ने बताया कि गेहूं की फसल के लिए बरसात फायदेमंद है। किसान बसंत कुमार मिश्र के मुताबिक सरसों की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। बारिश की वजह से सरसों के पौधों से फूल गिरने की आशंका है। सब्जी की फसल को भी बारिश से नुकसान होगा। किसान अखिलेश तिवारी माताप्रसाद रामकृपाल ओमप्रकाश ने बताया की इस बरसात से फसल को फायदा कम नुकसान अधिक है। राजकीय कृषि भंडार सिंहपुर के कृषि विशेषज्ञ डॉ. पवन वर्मा के अनुसार फसलों को बचाने के लिए मौसम साफ होने पर किसान उसमें नॉर्मल दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं। साथ ही खेत के आसपास धुंआ करने से भी फसलों को नमी से बचाया जा सकता है।

वैवाहिक कार्यक्रम में पड़ा व्यवधान
गौरीपुर निवासी जमुना प्रसाद तिवारी के घर भोज कार्यक्रम में बारिश से लोगों को प्रसाद ग्रहण करने में परेशानी हुई। राजगढ़ में विजय गुप्ता के भाई की बरात गई थी। बारिश के कारण किसी तरह वैवाहिक कार्यक्रम पूरा करना पड़ा। विवाह में डांस व अन्य खुशियां बारिश के भेंट चढ़ गई। शहर के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सजे पंडाल में जलभराव हो गया। सोमवार को कार्यक्रम होने से आयोजक पूरे दिन परिसर से कीचड़ हटाने की कोशिश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed