फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain increased the problem, people shivered due to cold

Amethi News: बारिश ने बढ़ाई परेशानी, ठंड से कांपे लोग

Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 06 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain increased the problem, people shivered due to cold
अमेठी। मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर से बारिश शुरू हुई। कभी हल्की तो कभी झमाझम बारिश ने दिक्कतें बढ़ा दी। किसानों ने बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद बताया है।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिन से मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। बुधवार और बृहस्पतिवार की भोर में गरज के साथ बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को मौसम में बदलाव दिखा। दोपहर से शुरू हुई बारिश शाम तक होती रही। बारिश से शहर में कई जगहों पर कीचड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई, इससे आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की अगेती खेती करने वाले किसानों को लाभ हुआ है। चना, मटर और सरसों की खेती करने वाले किसान इसे फसलों के लिए लाभदायक बता रहे हैं। पिछेती खेती करने वाले किसानों को इस बारिश से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्की बारिश होने की संभावना
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 16.5 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 95 प्रतिशत व न्यूनतम : 69 प्रतिशत रही।
दो किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से मुख्यत: पश्चिमी चलने एवं औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने के आसार हैं।


ग्रामीण अंचल में अलाव की दरकार
- ग्रामीण अंचल में सार्वजनिक स्थलों पर अभी तक अलाव नहीं जले हैं। सर्दी भगाने के लिए लोग घास फूस जलाकर इंतजाम करते दिखाई पड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने अलाव का प्रबंध कराने की मांग की है। वहीं बाजार शुकुल में भी लोगों को दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed