फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain Halts Harvesting; Crops Soaked, Troubles Mount

Amethi News: बारिश ने रोकी कटाई, फसल भीगी, बढ़ी परेशानी

Thu, 09 Apr 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Apr 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rain Halts Harvesting; Crops Soaked, Troubles Mount
बारिश से बचाने के लिए फसल की बोझ लेकर जाता किसान। 
अमेठी सिटी। अप्रैल में गेहूं कटाई के बीच बारिश ने खेती की रफ्तार थाम दी है। रुक-रुक कर हो रही बारिश और तेज हवा ने किसानों की मेहनत पर संकट खड़ा कर दिया। खेतों में तैयार फसलों के भीगने से नुकसान का डर बढ़ गया।
विज्ञापन

जिले में गेहूं और सरसों की कटाई और मड़ाई पर मंगलवार को ब्रेक लग गया। मंगलवार देर रात और सुबह हुई बारिश से खेतों में पड़ी फसल भीग गई। जमीन में नमी बढ़ने से कटाई रुक गई। कई स्थानों पर कटी फसल पानी में भीगकर खराब होने लगी। इससे उत्पादन घटने और दाने के काला पड़ने की आशंका बढ़ी है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश से काम प्रभावित हो रहा है। राम अचल तिवारी ने बताया कि बारिश से नुकसान बढ़ रहा है। श्याम सुंदर पांडेय ने कहा कि मशीनें चल नहीं पा रहीं, जिससे कटाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

नुकसान का किया जा रहा आकलन

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव ने बताया कि फसल नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। एक से छह अप्रैल के बीच 100 किसानों ने फसल बीमा योजना में दावा किया है। बताया कि बीमा से जुड़े किसान फसल खराब होने पर 14447 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। 72 घंटे के भीतर टीम मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान: 3.50 लाख

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से आच्छादित: 90 हजार
फसल बीमा से आच्छादित: 25 हजार
गेहूं फसल: 1.16 लाख हेक्टेयर
सरसों फसल: 3 हजार हेक्टेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed