Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain halts business, markets deserted

Amethi News: बारिश से कारोबार ठप, बाजारों में सन्नाटा

Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 01 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rain halts business, markets deserted
अमेठी सिटी। लगातार हो रही बारिश ने सहालग से पहले बाजार की रौनक फीकी कर दी है। शुक्रवार को दिनभर बूंदाबांदी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कपड़ा, आभूषण, जूता और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर ग्राहक नहीं पहुंचे। इस कारण बिक्री में 75 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है। व्यापारी निराश हैं और खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



दो नवंबर से सहालग शुरू हो रहा है। शादी-विवाह को लेकर बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी थी। व्यापारी अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन बारिश ने सब कुछ बिगाड़ दिया। पांच दिनों से जारी बूंदाबांदी से लोग घरों में ही कैद हैं। जरूरी कामकाज के अलावा कोई भी बाहर निकलने को तैयार नहीं। दिनभर बादल छाए रहे और फुहारों ने लोगों को घरों में रोक दिया। गौरीगंज कस्बे के कपड़ा व्यापारी रुस्तम राइन ने बताया कि पांच दिन पहले तक दुकानदारी अच्छी चल रही थी। अब बारिश की वजह से बिक्री 25 फीसदी से भी कम रह गई है। उन्होंने कहा कि दुकान का खर्च निकालना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन




आभूषण व्यापारी गिरीश सोनी ने कहा कि हर साल सहालग में ग्राहकों की भीड़ से कारोबार बढ़ता था, लेकिन इस बार मौसम ने सारा हिसाब बिगाड़ दिया। जूता व्यापारी अनिल रस्तोगी ने बताया कि ग्राहक न आने से पूरे दिन दुकान खाली रही। बारिश के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि पांच दिनों से बिक्री में लगातार गिरावट हो रही है। कपड़ा व्यापारी पवन कसौधन ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा खरीदारी होती है, लेकिन अब हालात बिल्कुल विपरीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




बाजारों में सन्नाटा और नुकसान दोनों है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकान चलाने वाली रागिनी ने बताया कि बारिश से ग्राहकों का आना बंद हो गया है। दुकानें तो रोज खुलती हैं, लेकिन आमदनी नहीं के बराबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed