फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain brought relief but waterlogging increased the problem

Amethi News: बारिश से मिली राहत तो जलभराव से बढ़ी दिक्कत

Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief but waterlogging increased the problem
गौरीगंज के टिकरिया ​स्थित सीवान में धान की रोपाई करतीं महिलाएं व युवतियां।  -संवाद
अमेठी सिटी। दो दिनों की उमसभरी गर्मी के बाद शुक्रवार रात हुई बारिश ने राहत दी। शनिवार को रिमझिम फुहारों ने मौसम खुशनुमा बना दिया। खेतों में बढ़ी नमी से किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है। शहर की कई सड़कों पर कीचड़ व जलभराव से लोग परेशान हुए।
विज्ञापन


गौरीगंज में बांदा-टांडा हाईवे स्थित जीजीआईसी मोड़, जिला अस्पताल गेट और चौक बाजार-जामों संपर्क मार्ग पर जलभराव से राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। वार्ड नंबर 16 व 18 में करीब 50-50 मीटर सड़क कीचड़ से लथपथ हो गई।
विज्ञापन


माधवपुर में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण हाईवे पर पानी भर गया। स्थानीय निवासी रजनीश सिंह ने बताया कि नालियों की साफ-सफाई कभी नहीं कराई जाती। जिला अस्पताल परिसर में भी जलभराव से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान रामसजीवन यादव ने बताया कि कि एक हफ्ते से रोपाई टल रही थी, अब खेतों में नमी से काम तेज हुआ है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 81 व न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में हल्की वर्षा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed