फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rain

छाए रहे बादल, पड़ती रहीं फुहारें

Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Rain
06 : गौरीगंज : अमेठी शहर में ककवा रेलवे क्रासिंग के पास बरसात के बाद शुक्रवार को भरा पानी। - फोटो : AMETHI
गौरीगंज/अमेठी। जून माह की भीषण गर्मी के बीच आसमान में बादल छाने के बाद लगातार हुई बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया है। मौसम में हुए बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं धान की नर्सरी डालने के लिए परेशान किसान भी खुश नजर आ रहे हैं। मौसम को देखते हुए अगेती खेती करने वाले किसान धान रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में बुधवार देर शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार में आए मौसम के बदलाव का असर गुरुवार सुबह से दिखना शुरू हुआ। गुरुवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी देर रात से लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह से शाम तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर हुई बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम खुशगवार होने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। अब तक धान की नर्सरी नहीं डाल पाने वाले किसान जहां इसकी तैयारी में जुटे हैं वहीं अगेती धान की खेती करने वाले किसान अब धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। किसान राम मूर्ति, राजकुमार तिवारी, जितेंद्र तिवारी की मानें तो मौसम अब किसानों के अनुरूप है। इस माह में धूप व उमस के चलते कई किसान धान की नर्सरी देर से डालते हैं। मौसम ऐसे ही रहा तो पिछैती खेती करने वाले किसान भी धान की नर्सरी जल्दी डाल देंगे। बारिश होने से उरद, मूंग आदि की खेती को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी। क्षेत्र में हो रही रिमझिम ने लोगों की पेरशानी बढ़ा दी है। लोग भीग कर आने जाने को मजबूर हैं। रात में तेज बूंदाबांदी से कई जगह जल भराव की स्थिति दिखी। नौकरी पेशा, व्यापारी व आवश्यक कार्य से निकले लोग भीगने को विवश हुए। बारिश से बचने के लिए कुछ लोग रेनकोट व छाता का सहारा लिए दिखे। रिमझिम से पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयोजित कार्यक्रम भी प्रभावित हुए। लोग घरों से बाहर नहीं निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed