फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Railway station became cantonment leader under house arrest

छावनी बने रेलवे स्टेशन, किसान नेता नजरबंद

Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Railway station became cantonment leader under house arrest
21 : संग्रामपुर : मिसरौली स्टेशन पर तैनात फोर्र्स। -संवाद - फोटो : AMETHI
गौरीगंज (अमेठी)। लखीमपुर कांड में गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का सोमवार को रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित था। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन ने स्टेशनों को छावनी में तब्दील कर अधिकांश किसान नेताओं को घर पर ही नजरबंद कर दिया। किसान नेताओं के नजरबंद होने से जिले में प्रस्तावित आंदोलन बेअसर साबित हुआ।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले के तिकुनिया कस्बे में तीन अक्तूबर को वाहन से राैंदकर चार किसानों की मौत के मामले से नाराज किसान संगठन आंदोलित हैं। किसान संगठन मुख्य आरोपी के पिता केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से मिले आश्वासन के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने तथा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के पद पर कायम रहने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को रेल रोको आंदोलन प्रस्तावित था। किसानों के आंदोलन की सूचना पर प्रशासन ने गौरीगंज, जायस, अमेठी, मिसरौली, अकबरगंज, निहालगढ़ व मुसाफिरखाना समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर भारी पुलिस बल तैनात कर स्टेशनों को छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई किसान संगठनों के जिलाध्यक्षों व किसान नेताओं को उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया गया। पुलिस की ओर से घर पर ही नजरबंद किए गए किसान नेताओं ने पुलिस पर उत्पीड़न करने तथा शासन पर किसानों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कृषि कानून समाप्त होने, लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों पर कार्रवाई होने तथा केंद्रीय गृहराज्य मंत्री के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। एडीएम सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन की सक्रियता से जिले में किसानों का रेल रोको आंदोलन बेअसर रहा। ट्रैक की सभी ट्रेन नियमित संचालित हुईं।
किसानों की आवाज दबा रही सरकार
अमेठी। किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को प्रस्तावित आंदोलन को लेकर सुबह से ही स्थानीय रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। विरोध प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष हरीश उर्फ चुन्नू सिंह को उनके गांव कोरारीगिरधर शाह स्थित घर पर नजरबंद कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है। किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी तरह अन्य किसान नेताओं को भी नजरबंद किया गया।

पुलिस की बढ़ाई निगरानी
इन्हौना। किसान यूनियन के तहसील व ब्लॉक अध्यक्ष पर पुलिस ने रविवार से ही अपनी निगरानी बढ़ा दी। तहसील अध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शमीमा बानो को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। सुबह से ही अकबरगंज रेलवे स्टेशन पर एसओ विवेक सिंह व चौकी प्रभारी तनुज पाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मुस्तैद रहे। तहसील अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार सुबह से ही पुलिस ने उन्हें अपनी अभिरक्षा में ले लिया है।

19 : गौरीगंज : किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर स्टेशन पर फोर्स के साथ मौजूद सीओ। -स

19 : गौरीगंज : किसानों के प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के मद्देनजर स्टेशन पर फोर्स के साथ मौजूद सीओ। -स- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed