{"_id":"5e99cb7f8ebc3e78ba606b27","slug":"rahul-send-9-truck-rasan-amethi-news-lko518040537","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी ने अमेठी भेजा नौ ट्रक खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी ने अमेठी भेजा नौ ट्रक खाद्यान्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी के जरूरतमंदों की मदद का बीड़ा उठाया है। पिछले दिनों एक ट्रक गेहूं व एक ट्रक चावल भेजने के बाद राहुल ने दोबारा चार ट्रक गेहूं, चार ट्रक चावल व एक ट्रक चना की दाल भेजकर जिलाध्यक्ष को इसका वितरण जरूरतमंदों में कराने को कहा है।
लोकसभा में तीन बार अमेठी की नुमाइंदगी करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पिछला लोकसभा चुनाव हारने के बावजूद कोरोना संकट में यहां के लोगों के साथ खड़े हैं। पिछले दिनों उन्होंने अमेठी के लोगों की मदद के लिए एक ट्रक गेहूं व एक ट्रक चावल भेजा था। इस खाद्यान्न के बंट जाने के बाद गुरुवार को उनकी ओर से दोबारा राशन की बड़ी खेप अमेठी भेजी गई। राहुल की ओर से इस बार चार ट्रक गेहूं, चार ट्रक चावल व एक ट्रक चना की दाल भेजी गई है।
राहुल की ओर से भेजी गई यह सामग्री जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल को मिल गई है। प्रदीप ने बताया कि प्राप्त गेहूं का आटा बनाकर अलग-अलग मात्रा की राशन किट (दाल, चावल, आटा, आलू, तेल, मसाला व नमक आदि) तैयार की जा रही है। जैसे-जैसे किट तैयार हो रही है उसे पूरे संसदीय क्षेत्र के सभी पांच विस क्षेत्रों में निवास करने वाले ऐसे लोगों में बांटा जा रहा है जिनके सामने भोजन का संकट हो।
विज्ञापन
अब तक बांटी गई 16,400 किट
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की ओर से भेजे गए खाद्यान्न से अब तक 16,400 जरूरतमंदों को राशन किट दी जा चुकी है। इसके अलावा उनकी ओर से भेेजा गया 50 हजार मास्क, 20 हजार सैनिटाइजर व 20 हजार साबुन भी लोगों में बांटा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोगों को प्रतिदिन भोजन के पैकेट भी दिए जा रहे हैं।