फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   rahul gandhi send blankets for people of amethi

राहुल गांधी ने अमेठी वासियों के लिए भेजे कंबल

Sun, 10 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi send blankets for people of amethi
गौरीगंज (अमेठी)। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी वासियों को ठंड से बचाव के लिए 25 हजार कंबल भेजे हैं। पार्टी के जिलाध्यक्ष कंबलों का न्याय पंचायतवार जरुरतमंदों में वितरण करा रहे हैं।
विज्ञापन

राहुल गांधी ने पूर्व की भांति इस बार भी अमेठी वासियों को ठंड से बचाने के लिए 25 हजार कंबल भेजे हैं। कंबल की पहली खेप आने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर वितरण की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

इसके बाद ब्लॉक व न्याय पंचायतवार कंबलों का विभाजन कर उसे जरूरतमंदों में वितरित कराया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी का अमेठी से पारिवारिक रिश्ता है जो हमेशा कायम रहेगा। राहुल ने कोरोना काल में भी अमेठी वासियों के लिए बड़े पैमाने पर राहत किट भेजवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुसाफिररखाना ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में न्याय पंचायत धरौली, रसूलाबाद, दादरा, पिंडारा, गाजनपुर, चंदीपुर, भद्दौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में चिन्हित जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। अब तक एक हजार लोगों को कंबल बांटे जा चुके हैं।

शाहगढ़ के दिनऊ का पुरवा में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव की अगुवाई में 300 जरूरतमंदों को कंबल दिए गए। अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम मूर्ति शुक्ल ने रविवार को अपने गांव बसायकपुर में अपनी पत्नी मयंक माधुरी शुक्ला की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व शांति पाठ का आयोजन कराया। इस मौके पर जरूरतमंदों को अपनी ओर से ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed