फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Questioning of suspects in the murder of BJP Panna chief

Amethi News: भाजपा पन्ना प्रमुख की हत्या में संदिग्धों से पूछताछ

Mon, 01 Jul 2024 04:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 01 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Questioning of suspects in the murder of BJP Panna chief
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के कडेर गांव निवासी ग्राम प्रधान के छोटे भाई और भाजपा बूथ पन्ना प्रमुख अजय सिंह की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने सीडीआर निकालने के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच की है। कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर उनसे भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कडेरगांव निवासी ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह के छोटे भाई व भाजपा बूथ पन्ना प्रमुख आशीष कुमार सिंह को शुक्रवार की रात हमलावरों ने लोहे की राॅड व ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। शनिवार को गांव में दाह संस्कार किया गया। घटना से जहां गांव में मातम पसरा हुआ है। एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीमें नामजद आरोपियों एवं संदिग्ध आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस टीमों ने कई संदिग्ध लोगों को उठाया है। सीडीआर, मोबाइल कॉल डिटेल आदि की भी जांच कर रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष रामप्रसाद ने कहा कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। मृतक भाजपा का पन्ना प्रमुख था। उन्होंने मांग की है, कि अपराधियों के विरुद्ध जल्द ही सख्त कार्रवाई हो। भाजपा सरकार में इस तरह का जघन्य कृत्य करने वाले अपराधी बक्से नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
बड़ी साजिश के तहत की गई भाई की हत्या
ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह रविवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी साजिश के तहत उनके छोटे भाई की हत्या की गई है। शुक्रवार शाम मृतक भाई को बाइक से अमेठी ले जाने वाला शहरी गांव निवासी सौरभ सिंह से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करें, तभी मामला परत दर परत खुल जाएगा।
उन्होंने कहा कि बेनीपुर स्थित देव की मशीन पर उनके मृतक भाई के साथ कौन-कौन लोग थे। घटना कैसे, कहां हुई, जिस स्थिति में भाई नहर की पटरी के किनारे पड़ा मिला था। वह घटनास्थल प्रतीत नहीं होता है। आरोप लगाया कि घटना के दिन पूरा परिवार सदमे में था। सौरभ सिंह के बताए अनुसार ही तहरीर लिखी गई, अब सभी बिंदुओं को देखने पर मामला अलग ही दिख रहा है।

एमएलसी ने व्यक्त की शोक संवेदना
भाजपा एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह रविवार को पीड़ित के घर पहुंचे। जहां उन्होंने पिता राज नारायण सिंह, ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह व अन्य पारिवारिक जनों को ढांढस बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं। हर संभव उन्होंने मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed