फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   quality of 13 kasturba gandhi schools will be checked

Amethi News: 13 कस्तूरबा गांधी स्कूलों की गुणवत्ता की होगी जांच

Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 07 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
quality of 13 kasturba gandhi schools will be checked
अमेठी। जिले में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। इन स्कूलों की स्थिति में सुधार के लिए योजना बनाई गई है। सभी बीईओ की अध्यक्षता में टीम गठित कर बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक व अन्य कार्यों की जांच कर रिपोर्ट मांगी है।जिले के 13 ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इन दिनों मुसाफिरखाना, जगदीशपुर में हॉस्टल का निर्माण चल रहा है। भेटुआ ब्लॉक में एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण हो रहा है। भादर स्थित जीजीआईसी, सोनारीकला में छात्रावास निर्माण कर संचालन के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया गया है। प्रति स्कूल में वर्तमान में 100-100 बालिकाएं पंजीकृत है। जिन्हें आवासीय शैक्षिक सुविधा में शिक्षा दी जा रही है।
विज्ञापन

यह है योजना
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही छात्राओंं में छिपी प्रतिभा निखारने के लिए स्कूलों को श्रेणीबद्ध कराने की योजना है। अफसरों की टीम गठित कर सघन निगरानी व जांच करने का निर्देश परियोजना निदेशक ने बीएसए को दिया है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों की अगुवाई में टीम गठित कर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के गुणवत्ता में सुधार व शैक्षिक वातावरण बनाए रखने के लिए निरीक्षण कर निर्धारित बिंदुओं पर मूल्यांकित कर श्रेणी का निर्धारण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन


बालिकाओं में छिपी प्रतिभा का मिलेगा मंच
योजना के तहत छात्राओं में छिपी खेल, सांस्कृतिक व शिक्षा समेत अन्य प्रतिभाओं की पहचान सुगमता से होगी। पहचान के बाद उन्हें निर्धारित मंच देकर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त नियमित निरीक्षण से वार्डेन समेत अन्य शिक्षिकाओं की मनमानी पर अंकुश लगेगा तो शिक्षण कार्य बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार तिवारी-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed