{"_id":"5ed283c28ebc3e9042045d69","slug":"purchase-center-charge-suspended-on-purchase-amethi-news-lko5237577150","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष गेहूं की खरीद नहीं करना तथा खरीद में अनियमितता बरतना साधन सहकारी समिति लिमिटेड निहालगढ़ के केंद्र प्रभारी को भारी पड़ी। नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है। डीएम के कड़े तेवर से क्रय केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा है।
किसानों के गेहूं खरीद की हकीकत जांचने के लिए डीएम अरुण कुमार शनिवार को साधन सहकारी समिति लिमिटेड निहालगढ़ क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम को केंद्र बंद मिला। केंद्र से कुछ दूर पर मौजूद केंद्र प्रभारी सौरभ श्रीवास्तव डीएम के पास पहुंचे।
डीएम ने खरीद के बारे में विस्तार से जानकारी ली तो केंद्र प्रभारी ने खरीद के निर्धारित लक्ष्य आठ हजार क्विंटल के सापेक्ष अब तक कुल 16 किसानों से एक हजार क्विंटल गेहूं खरीद करने की जानकारी दी। बताया कि आठ किसानों को नौ लाख 48 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
इस दौरान लक्ष्य के सापेक्ष कम खरीद करने, निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद पाए जाने, केंद्र से एफसीआई गोदाम तक डिलीवरी न करने, स्टॉक रजिस्टर बाइक में रखने, केंद्र से दूर बैठकर काम करने तथा पूछने पर संतोषजनक जवाब न दे पाने से नाराज डीएम ने केंद्र प्रभारी को निलंबित कर उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती का निर्देश दिया। डीएम की इस कार्रवाई से केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मचा है। इस दौरान सीडीओ प्रभुनाथ समेत अन्य संबंधित अफसर व कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्रय केंद्र पर मिले तीन लोगों से पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सके। डीएम ने उन्हें संदिग्ध बिचौलिया मानते हुए पूछताछ करने के लिए जगदीशपुर कोतवाल राजेश सिंह के सुपुर्द कर दिया। एसएचओ को पूछताछ कर बिचौलिया साबित होने पर केस दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।