फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Puja pandals will be decorated at 1300 places

Amethi News: 1300 स्थानों पर सजाए जाएंगे पूजा पंडाल

Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Puja pandals will be decorated at 1300 places
अमेठी सिटी। शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज हैं। नवरात्र में श्रद्धालु घर व मंदिरों के साथ देवी पंडाल सजाकर पूजन करते हैं। जिले में करीब 1300 स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल सजाए जाएंगे। 50 स्थानों पर जुलूस निकलेंगे। करीब 45 स्थानों पर मेेले लगेंगे। जिलेभर में 28 स्थानों पर रावण का पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन



तीन से 12 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र मनाया जाएगा। पंडालों में नवरात्र के पहले दिन से दशमी तक और जगहों पर सप्तमी से पूर्णिमा तक दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पुलिस प्रशासन भी त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए सक्रिय है। पुलिस के मुताबिक जगदीशपुर में सर्वाधिक 130, फुरसतगंज में 26 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं सजती हैं।
विज्ञापन



मोहनगंज में 108, मुसाफिरखाना में 91, कमरौली में 54, बाजारशुकुल में 79, गौरीगंज में 73, मुंशीगंज में 110, जामो में 130, अमेठी में 75, रामगंज में 41, पीपरपुर में 77, संग्रामपुर में 75, जायस में 58, शिवरतनगंज में 45, इन्हौना में 44 और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना क्षेत्र में 84 प्रतिमाएं पूजा पंडाल में सजा कर पूजन किया जाता है। इस बीच जिलेभर में 45 स्थानों पर मेेले लगते हैं। 28 स्थानों पर रावण का पुतला दहन होता है। 50 स्थानों पर जुलूस भी निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा त्योहार
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए प्रभारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। त्योहार पर क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है। आयोजकों को भी शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने के साथ कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed