फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Provide benefits of schemes to fishermen: Sanjay Nishad

मत्स्य पालकों को दिलाएं योजनाओं का लाभ : संजय निषाद

Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 06 Nov 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Provide benefits of schemes to fishermen: Sanjay Nishad
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते मत्स्य विभाग मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद। 
अमेठी सिटी। मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि नीली क्रांति योजना का मकसद मत्स्य क्षेत्र में आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा देना और मत्स्य पालकों को आर्थिक रूप से मजबूत करना है। मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे संजय निषाद ने कलेक्ट्रेट में अफसरों संग समीक्षा बैठक करने के साथ ही विकास भवन सभागार में मत्स्य पालकों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन


समीक्षा करने के बाद मंत्री ने अफसरों से कहा कि तहसीलवार ट्रेनिंग कैंप लगवाकर मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के साथ केसीसी व योजनाओं से लाभान्वित करें। जो विकसित तालाब हैं, वह खाली ना रहें। उन्हें मत्स्य पालकों को आवंटित कर दिया जाए। बैंक, ऊर्जा निगम, नेडा आदि विभागों का मत्स्य विभाग के साथ अच्छा समन्वय कर योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में भी कहा कि इस योजना का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ाना, मछली पालन से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि करना और आर्थिक दृष्टि से मजबूत करना है। मछुआ समुदाय के बच्चों की शिक्षा के लिए अनुदान की भी व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। बैठक में डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह, सीडीओ सूरज पटेल, सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित मत्स्य विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रयागराज महाकुंभ में सब को आने की छूट
अमेठी सिटी। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार किसी भी धर्म के साथ भेदभाव नही करती है और सभी धर्म के लोगों ने मिलकर सरकार बनाई है। प्रयागराज के महाकुंभ में सभी को व्यवसाय करने की छूट है। बता दें कि अभी हाल ही में संतों ने महाकुंभ में गैर सनातनियो के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी। इसी को लेकर मंत्री ने यह बयान दिया है।



मंत्री की मौजूदगी में जमकर लगे निषाद पार्टी के नारे
अमेठी सिटी। डॉ. संजय निषाद की मौजूदगी में मंगलवार को विकास भवन सभागार में निषाद पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने निषाद पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जो चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed