फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest of congress against inflation and unemployment

महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस का मार्च

Mon, 09 Aug 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
protest of congress against inflation and  unemployment
ू7 : मुसाफिरखाना : कस्बे में भाजपा गद्दी छोड़ो कार्यक्रम में पदयात्रा करते कांग्रेसी। - फोटो : AMETHI
मुसाफिरखाना/अमेठी। भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम नागरिकों की परेशानी का उल्लेख करते हुए आर-पार की लड़ाई का एलान किया।
अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की प्रमुख तिथि नौ व दस अगस्त को अगस्त क्रांति के नाम से मनाई जाती है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बदहाल कानून व्यवस्था व किसानों की परेशानी दूर करने के लिए सोमवार को कांग्रेसी मुसाफिरखाना व अमेठी विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन पर उतर आए।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर का शव रखकर तो कही रिक्शा पर वाहन लादकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा गद्दी छोड़ो नारे के साथ चार किलोमीटर पदयात्रा की। पैदल मार्च व प्रदर्शन के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बदहाल कानून व्यवस्था को किसानों की परेशानी का जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अमेठी में विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह व ब्लॉक अध्यक्ष देवमणि तिवारी की अगुवाई में शहर स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले कार्यकर्ताओं ने सगरा तिराहा, गांधी चौक, अंबेडकर तिराहा, ददन सदन तिराहा का भ्रमण करते हुए कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने यहां भी केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता की परेशानी का उल्लेख करते हुए पार्टी की नीति व रीति का प्रचार-प्रसार कर विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने की रणनीति तैयार की।

मुसाफिरखाना में प्रदेश सचिव हनुमंत विश्वकर्मा, पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, योगेंद्र मिश्र, फतेह बहादुर, अनिल सिंह, अच्छेलाल सिंह, शत्रुघन सिंह, मो. नईम व राजू पंडित समेत बड़ी संख्या में तो अमेठी में प्रदर्शन के दौरान डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अनूप श्रीवास्तव, विनोद मिश्र, सौरभ मिश्र, व आदित्य सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed