फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protest expressed by burning the effigy of Akhilesh Yadav

Amethi News: अखिलेश यादव का पुतला फूंक जताया विरोध

Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 19 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Protest expressed by burning the effigy of Akhilesh Yadav
अमेठी शहर में अ​खिलेश यादव का पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता। -पार्टी सूत्र
अमेठी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा और ब्राह्मण स्वाभिमान एकता मंच ने रविवार को शहर के राजर्षि तिराहे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
विज्ञापन




भाजपा के जिलाध्यक्ष सुधांशू शुक्ला और ब्राह्मण स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह टिप्पणी केवल उपमुख्यमंत्री पर नहीं, बल्कि संवैधानिक मूल्यों, महिलाओं की गरिमा और ब्राह्मण समाज के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ऐसी तुच्छ और अपमानजनक टिप्पणियां कर रही है और अब पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन



दिनेश तिवारी ने कहा कि जब तक अखिलेश यादव सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक ब्राह्मण समाज और समूचा हिंदू समाज उनका बहिष्कार करेगा। सपा का यह रवैया सामाजिक समरसता और सम्मान के खिलाफ है। प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विषुव मिश्र, गिरजा शंकर शुक्ल, मनोज तिवारी, अजय तिवारी, प्रिंस शुक्ला, रवि सिंह, राम शंकर जायसवाल, राकेश पांडेय, अरविंद शुक्ला, सूरज अग्रहरि आदि मौजूद रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर भविष्य में इस तरह की भाषा का प्रयोग हुआ तो जिलेभर में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed