{"_id":"6037ec788ebc3e8c965c0539","slug":"protest-amethi-news-lko5667735149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। कृषि कानूनों व बढ़ते पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। शहर के प्रमुख मार्गों पर पदयात्रा निकाल केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। सिर पर गैस सिलेंडर रखकर महंगाई से लोगों की परेशानी दिखाने की कोशिश की। पदयात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कृषि कानून समाप्त करने तथा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है।
शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय से युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शकील इदरीशी सिर पर गैस सिलेंडर रखकर तो अन्य कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में शहर सड़क पर निकले। कार्यकर्ताओं ने जीजीआईसी, चौक बाजार, डाकघर तिराहा, स्टेशन मोड़ का भ्रमण करते हुए कार्यालय में पदयात्रा समाप्त की। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा करते हुए लोगों ने अपना समर्थन दिया। पदयात्रा में कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बढ़ती महंगाई, अपराध व घटते रोजगार से आम जनता की परेशानी का उल्लेेख किया। मांगों के संबंध में एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा। इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, योगेेंद्र मिश्र, मो. नईम, राजीव सिंह, अनूप श्रीवास्तव, बैजनाथ, अवनीश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।