{"_id":"600c678f8ebc3e31ca3eb35f","slug":"protest-amethi-news-lko561388138","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीसीडा के नोटिस पर भड़के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीसीडा के नोटिस पर भड़के दुकानदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। औद्योगिक क्षेत्र में यूपीसीडा ने पिछले दिनों सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भूमि खाली करने का नोटिस जारी किया। इस पर शनिवार को व्यापारी भड़क गए। तहसील पहुंचे व्यापारियों ने प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में निर्धारित शुल्क जमा करने के बावजूद दुकान आवंटित नहीं करने का आरोप लगाया। दुकान आवंटन तक अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित करने की मांग की है।
जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर एक पर सड़क किनारे खाली पड़ी भूमि पर अवैध रूप से दुकान कर रहे व्यापारियों को पिछले दिनों यूपीसीडा की ओर से नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बाद शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी भड़क गए। तहसील पहुंचे व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए यूपीसीडा के कर्मियों पर कई आरोप लगाए। व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद एसडीएम सुनील कुमार त्रिवेदी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में व्यापारियों ने पावर हाउस के पास खाली पड़ी भूमि पर 1985 से दुकान करने तथा 1994 में दुकान आवंटन के लिए निर्धारित राशि का ड्राफ्ट जमा करने की बात कही। यूपीसीडा पर दुकान आंवटित नहीं करने का आरोप लगाया है। आवंटन व कब्जे को लेकर कोर्ट से स्थगन आदेश जारी होने के बाद यूपीसीडा ने जबरन दुकान गिराने का नोटिस चस्पा किया है। व्यापारियों ने एसडीएम ने यूपीसीडा की ओर से जारी नोटिस को निरस्त कराने के साथ दुकान आंवटन होने या कोर्ट का निर्णय आने तक अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित कराने की मांग की है।