{"_id":"5fe4d2198ebc3e3c8c6ef74b","slug":"protest-amethi-news-lko5565992113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित परिवार ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। फर्जी केस दर्ज होने से परेशान एक परिवार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। परिवार ने संग्रामपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर अपने द्वारा दर्ज कराए गए केस में आरोपियों की गिरफ्तारी व स्वयं पर दर्ज फर्जी केस वापस कराने की गुहार लगाई है।
परिवार समेत कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे संग्रामपुर थानेे के धौरहरा गांव निवासी जीतेंद्र सिंह व उनके परिवार ने संग्रामपुर पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित परिवार का कहना था कि मनोज सिंह, पवन सिंह, रितेश सिंह व शुभम सिंह ने 25 दिन पहले अमित सिंह को घर में घुसकर मारापीटा।
इस मामले में केस दर्ज होने के बाद भी संग्रामपुर पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया। इससे मनबढ़ आरोपियों ने 19 दिसंबर को परिवार के प्रदीप सिंह पर जानलेवा हमला किया। मामला यहीं नहीं थमा। पुलिस को बुलवाकर आरोपियों ने उनके व परिवार के ही सतीश के खिलाफ केस दर्ज करा दिया जबकि वे इन घटनाओं के समय मुंबई में थे। एक तरफ पुलिस द्वारा जहां उन पर फर्जी केस दर्ज किया गया है वहीं गिरफ्तारी नहीं होने के कारण आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने डीएम अरुण कुमार से टीम गठित कर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तथा स्वयं पर दर्ज केस वापस नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर प्रदीप कुमार सिंह, रामलली सिंह, मिथिलेश सिंह, सतीश सिंह व अमित सिंह मौजूद रहे।