फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

अमेठी में भी सड़क पर उतरे गुस्साए किसान

Fri, 27 Nov 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। दिल्ली जा रहे किसानों को जबरन रोकने व समस्याओं से परेशान जिले के किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में जमाखोरों पर कार्रवाई के साथ पराली जलाने के नाम पर किसानों पर दर्ज केस वापस लेते हुए सस्ती बिजली आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कृषि कानून लागू होने के बाद दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर बल प्रयोग के साथ कई मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के किसान जय किसान आंदोलन बैनर तले सड़क पर उतर आए। किसानों ने संजय कुमार की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में जमाखोरों पर कार्रवाई के लिए प्राइवेट मंडी बंद करने, एमएसपी पर ही किसानों की फसल खरीदने, किसान व कंपनी के बीच कॉन्ट्रैक्ट व्यवस्था समाप्त करने, पराली जलाने पर किसानों पर दर्ज केस वापस लेने, फसल उत्पादन के लिए किसानों को सस्ती बिजली देने तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर किसानों से अंशदान लेने के बावजूद क्षतिपूर्ति नहीं देने की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांगें पूरी न होने की दशा में वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर रामलखन, मुंशीरजा, संतलाल, रामरतन, रामनाथ, सुमेरा, नीलम, मकबूल अहमद, गंगाराम, पवन, राजकुमार, संतलाल, ऊषा व रामरती समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed