{"_id":"5e63e83a8ebc3ef3f9311fe9","slug":"protest-amethi-news-lko5126362139","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल क्षतिपूर्ति दिलाने को सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल क्षतिपूर्ति दिलाने को सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बेमौसम हुई ओलावृष्टि व बरसात से नष्ट हुई किसानों की फसल व उनकी परेशानी दूर करने के लिए शनिवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में नष्ट फसलों का आकलन कराते हुए क्षतिपूर्ति देेने तथा बिजली बिल के साथ केसीसी ऋण माफ करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
जिले में पांच व छह मार्च को हुए ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से तबाह हुए किसानों को सहायता दिलाने के लिए शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने शहर स्थित पार्टी कार्यालय में तहसीलवार प्रभावित फसलों की जानकारी संग्रहीत कर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की रणनीति तैयार की।
बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को दिया। इसमें फसल बीमा योजना के तहत नामित कंपनी की ओर जानकारी के बावजूद सर्वे कर किसानों की मदद करने के बजाए उन्हें विभिन्न दस्तावेजों के नाम से परेशान करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में जिले में 80 प्रतिशत रबी फसल नष्ट होने का दावा किया है।
विज्ञापन
ज्ञापन में ग्राम पंचायत वार ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से नष्ट फसल का आकलन करवाते हुए क्षतिपूर्ति दिलाने तथा दिलाने किसानों के बिजली बिल व फसली ऋण को माफ करने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, जीतलाल, नरसिंह बहादुर सिंह, अनिल सिंह, सर्वेश सिंह, देवेंद्र सिंह, पंकज सिंह, राम बरन व मो. रऊफ आदि मौजूद रहे।