फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर सड़के पर उतरे ग्रामीण

Mon, 03 Feb 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
protest
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज ब्लॉक जगदीशपुर के दुलारीनगर गांव के ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए एडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उच्चस्तरीय कमेटी से पात्रता की जांच कराते हुए आवास आवंटित कराने की मांग की है। मांगें पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर संचालित आवास योजना की पात्रता पूरी करने के बावजूद आवास आवंटन नहीं होने से नाराज ब्लॉक जगदीशपुर के दुलारीनगर गांव के ग्रामीण सोमवार को सड़क पर उतर आए। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एडीएम वंदिता श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीणों का कहना था कि उनके मकान कच्चे व घास-फूस के होने के साथ ही वह दैनिक मजदूरी कर अपना जीवनयापन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना की पात्रता पूरी करने के बावजूद उन लोगों को आज तक आवास नहीं मिला। ग्रामीणों ने एडीएम से पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच के साथ उनकी पात्रता की जांच कराते हुए आवास योजना से आच्छादित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांगेें पूरी नहीं होने तथा आवास व प्रसाधन की सुविधा से वंचित रहने की दशा में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर कुंवारा देवी, राजकुमारी, शीला, सीतापती, फूलकला, गुड़िया, आरती, प्रेमा व सुमेरा समेत कई महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed