फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest against expensive petrol

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर भड़के कांग्रेसी

Wed, 01 Jul 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
protest against expensive petrol
अमेठी/ मुसाफिरखाना। केंद्र सरकार की ओर से प्रतिदिन बढ़ाए जा रहे पेट्रोल व डीजल की कीमतों से खफा कांग्रेसी बुधवार को प्रदर्शन पर उतर आए। अमेठी व मुसाफिरखाना कस्बे में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतें वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं से नोकझोंक के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद प्रतिदिन बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल की कीमतों से खफा कांग्रेसी बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सड़क पर उतर आए। अमेठी कस्बे में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरसिंह बहादुर सिंह व मुसाफिरखाना कस्बे में पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर अमेठी में पार्टी कार्यालय गेट व मुसाफिरखाना कस्बा स्थित तहसील गली में पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों में जमकर नोकझोंक हुई। प्रदर्शन के बाद अमेठी में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम योगेंद्र सिंह को तो मुसाफिरखाना में एसडीएम रामशंकर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद उत्पाद शुल्क बढ़ाकर पेट्रोल व डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी से किसान व आम नागरिक को परेशानी का जिक्र करते हुए डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर अमेठी में डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, अनिल शुक्ला, अशोक सिंह हिटलर, विनोद मिश्रा, संजय पाठक, अनूप श्रीवास्तव तो मुसाफिरखाना में कुलवंत सिंह, हनुमंत विश्वकर्मा, विजय पासी, सुशील मिश्र व जय बहादुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed