फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   prohibited julus and pooja pandaal

जिले में सार्वजनिक जुलूस व पूजा पंडाल पर रोक

Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
prohibited julus and pooja pandaal
गौरीगंज (अमेठी)। आगामी दिनों में पड़ने वाले त्यौहारों के दौरान जिले में न तो सार्वजनिक जुलूस निकाले जा सकेंगे न ही पूजा पंडाल लगेंगे। यह घोषणा बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम व एसपी ने की। दोनों अफसरों ने कहा कि जो भी इन निर्देशों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अरुण कुमार ने उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध किया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आगामी त्यौहार मनाएं। साथ ही कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए जिले में सार्वजनिक जुलूस व पूजा पंडालों का आयोजन नहीं करें। अपने घरों में रहकर त्यौहार को मनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की संभावित समस्याओं के बारे में अपने विचार एवं सुझाव इस समिति के माध्यम से पहुंचाएं। जिससे समय पर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने उपस्थित एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैठक करके संभावित समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही उनका समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने कहा कि छोटी से छोटी समस्याओं का संज्ञान लें। क्योंकि कभी-कभी यह छोटी-छोटी समस्याएं बड़ा रूप धारण कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में धारा-144 प्रभावी है। इस मौके पर विभिन्न धार्मिक संप्रदायों के संभ्रांत नागरिकों व जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे। बैठक में एडीएम वंदिता श्रीवास्तव, एएसपी दयाराम सरोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed