फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Programs presented at Energy Confluence

Amethi News: ऊर्जा संगम में प्रस्तुत किए कार्यक्रम

Tue, 18 Nov 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 18 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Programs presented at Energy Confluence
अमेठी सिटी। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस में सात दिवसीय ऊर्जा संगम 2025 का समापन सोमवार को हुआ। सप्ताहभर संस्थान में क्रीड़ा, विज्ञान-तकनीकी गतिविधियां, सामाजिक पहल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं। अंतिम तीन दिनों में हुए कलतरंग में कला, संगीत, नृत्य और साहित्य से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों ने प्रतिभागियों और दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन



समापन समारोह की शुरुआत संस्थान के निदेशक प्रोफेसर हरीश हिरानी और मंचासीन अतिथियों के स्वागत से हुई। संकाय सदस्य, छात्र और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। निदेशक ने कलतरंग के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं अधिष्ठाता छात्र मामले डॉ. देवाशीष पांडा, संयोजक डॉ. अमित सक्सेना और संकाय सदस्यों ने प्रमाणपत्र वितरित किए। इससे प्रतिभागियों को प्रोत्साहन मिला और उनकी मेहनत को मान्यता मिली।
विज्ञापन



अधिष्ठाता ने आयोजन में जुड़े छात्रों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि टीम ने सभी कार्यक्रमों को सुचारु रूप से संपन्न कराया। फेस्ट संयोजक वैभव मिश्रा ने सहयोग देने वाले संस्थानों का आभार व्यक्त किया, जिनकी सहमति से आयोजन व्यवस्थित ढंग से पूरा हो सका। समापन के अंतिम चरण में सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई, जिसमें लोकप्रिय कलाकार श्रेया जैन ने गीत पेश किए। प्रस्तुतियों से पूरे परिसर में उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊर्जा संगम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने छात्रों का मार्गदर्शन भी किया। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी स्वाती सिंह, अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, फिल्म संपादक डॉ. अनुराधा सिंह, मुक्केबाजी प्रशिक्षक डॉ. राजीव गोदारा, प्रो. सौमित्र सनाढ्य, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव और उद्योग जगत से जुड़े चंदन झा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed