फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Programs organized at women's help desk

महिला हेल्प डेस्क पर आयोजित हुए कार्यक्रम

Mon, 26 Oct 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Programs organized at women's help desk
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के बाद शनिवार को सभी तहसीलों में महिला हेल्प डेस्क का औपचारिक शुभारंभ हुआ था। सोमवार को एक बार फिर सभी हेल्प डेस्क परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में खास करने वाली महिलाओं व छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला अपराधों की रोकथाम के साथ महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से इन दिनों मिशन शक्ति अभियान संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के प्रति जिले की महिलाओं व बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण तथा विश्वास का वातावरण बनाने के लिए सोमवार को गौरीगंज, अमेठी, तिलोई व मुसाफिरखाना में दो दिन पूर्व स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बाहर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में अफसरों ने कहा कि डेस्क की स्थापना व वहां सिर्फ महिला कर्मियों के मौजूद होने से महिलाएं निर्भीक होकर अपनी समस्या बता सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मौजूद महिलाओं बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ हुए उनकी सहायता के लिए संचालित वूमेन पावर लाइन, महिला हेल्प लाइन, एंबुलेंस सेवा, सीएम हेल्प लाइन, पुलिस आपात कालीन सेवा तथा चाइल्ड हेल्प लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed