फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Procession will not go on any festival

किसी भी पर्व पर नहीं निकलेगा जुलूस व झांकी

Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Procession will not go on any festival
गौरीगंज/अमेठी। जिले में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मरीजों की संख्या को देखते हुए आने वाले दिनों में पड़ रहे त्यौहारों पर किसी भी प्रकार के जुलूस व झांकी निकालने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया है। एसपी ने जिले के सभी सीओ व एसओ को मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर्व पर किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम, जुलूस व झांकी निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश सिंह ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए आगामी त्यौहारों पर किसी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, जुलूस, झांकी आदि निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराए जाने एवं कोविड-19 की रोकथाम को लेकर सभी कार्यक्रमों के आयोजन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

कहा कि इन दिनों पड़ने वाले मुहर्रम त्यौहार पर सार्वजनिक रूप से ताजिया रखने, जुलूस निकालने तथा कर्बला पर एकत्र होने पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है। इसी तरह गणेश चतुर्थी पर्व पर भी किसी भी प्रकार की झांकी व शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। एसपी ने सभी समुदाय के लोगों से अपने घरों में रहकर त्यौहार को मनाने की अपील करते हुए स्वयं के साथ परिवार व आसपास के लोगों को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने में सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि सभी सीओ व एसओ को गाइड लाइन के नियमों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। एसपी के निर्देश पर सभी सीओ ने थानाध्यक्षों व हल्का उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed