फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Process to purchase 148 hectare land for industrial corridor started

Amethi News: औद्योगिक गलियारे के लिए 148 हेक्टेयर भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू

Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 20 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Process to purchase 148 hectare land for industrial corridor started
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास ऊंचगांव व सेवरा गांव में अब 148 हेक्टेयर में औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी की गई है। बुधवार को जमीन संबंधी जमीन गजट का प्रकाशन कर दिया गया है। औद्योगिक गलियारा बनने से उद्योगों का विकास के साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जिले से होकर गुजरता है। जिस इलाके से एक्सप्रेसवे गुजरा है, वहां क्षेत्र औद्योगिक विकास के लिए मुफीद माना जाता है। सबसे बड़ी वजह, वहां पर आवागमन की सुविधा बेहतर होती है। उद्योग की स्थापना के लिए परिवहन को सबसे प्रमुख पर रखा गया है ताकि उद्यमियों को सामान की आपूर्ति व विपणन में कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

बता दें कि अक्तूबर में दौरे पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने अमेठी में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसके बाद इस पर काम शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने ऊंच गांव व सेवरा में औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी की है। इसके लिए ऊंच गांव में 14.109 हेक्टेयर ग्राम सभा व 119.53 हेक्टेयर निजी, सेवरा में 14.83 हेक्टेयर कृषि व 0.12 हेक्टेयर ग्राम सभा की जमीन क्रय किए जाने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने 490 गाटाें को चिह्नांकन किया है। इसके लिए प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगा फायदा
- औद्योगिक गलियारा बन जाने से उद्यमियों को उद्यम की स्थापना में काफी सहूलियत मिलेगी।
- एक्सप्रेस वे के समीप होने के कारण परिवहन की सुविधा मिलेगी।
- आयात व निर्यात में किसी तरह की समस्या नहीं हो सकेगी। साथ ही उत्पाद को बाजार मिल सकेगा।
- एक जिला एक उत्पाद को और बढ़ावा मिलेगा।
- स्थानीय लोगों को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

----------
जिले में पहले से हैं यह औद्योगिक क्षेत्र
- जिले में पहले से जगदीशपुर के कमरौली, उतेलवा, बाजार शुकुल, मुसाफिरखाना, कौहार, टिकरिया सहित अन्य स्थल हैं। यहां पर चल रहे औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही खाली पड़े भूखंड को आवंटित करने की प्रक्रिया चल रही है।


औद्योगिक हब बनेगी अमेठी
- केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि अमेठी की औद्योगिक स्थिति का विकास किया जा रहा है। अमेठी को औद्योगिक हब बनाने की तैयारी है। केंद्र व प्रदेश सरकार मिलकर उद्योगों के विकास के लिए प्रयास कर रही है।





प्राधिकरण कर रहा कार्रवाई
एक्सप्रेसवे के समीप औद्योगिक गलियारा बनाने की तैयारी की जा रही है। औद्योगिक विकास प्राधिकरण कार्रवाई कर रहा है। जमीनों को क्रय किए जाने के लिए चिन्हित किया गया है। इसका प्रकाशन किया गया है। यदि किसी को आपत्ति है तो वह दस दिनों में जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन कर सकता है।
- अर्पित गुप्ता, एडीएम अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed