{"_id":"600c690a8ebc3e30cb68d7f7","slug":"problem-amethi-news-lko5613902174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखी पड़ी क्षेत्र की नहरें, किसान सिंचाई को परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखी पड़ी क्षेत्र की नहरें, किसान सिंचाई को परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परतोष (अमेठी)। स्थानीय विकास खंड के एक तिहाई क्षेत्र के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए टिकरी रजबहा का सहारा है। रजबहा पश्चिम दुआरा, शिवगंज, टिकरी, ग्वाल चौराहा, भीमी के साथ भादर ब्लॉक के बालीपुर व पीपरपुर होते हुए प्रतापगढ़ जिले में पहुंचता है। इस रजबहे से बड़ी संख्या में माइनरें भी निकलीं हैं।
किसानों की मानें तो रजबहे में तो पानी आ भी जाता है लेकिन माइनरों के टेल तक पानी कभी नहीं पहुंचता है। किसान पवन कुमार, महेश कुमार, सियाराम, दयाराम, विन्द्रा प्रसाद मौर्य की मानें तो इस बार रजबहे में पानी तो आया लेकिन बहाव कम होने के चलते माइनरों की कौन कहे मुख्य नहर पर आश्रित किसान भी खेतों की सिंचाई नहीं कर सके। इस समय किसानों को गेहूं फसल की सिंचाई की जरूरत है तो नहर में पानी ही नहीं है। ऐसे में किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। निजी नलकूपों से सिंचाई करने पर किसानों को अधिक पैसा खर्च करना पड़ा रहा है। क्षेत्र के किसानों ने जिला प्रशासन से नहर में पर्याप्त पानी छोड़े जाने तथा सभी माइनरों के टेल तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। डीएम अरुण कुमार ने कहा कि रोस्टर के अनुसार जिले के सभी नहरों में पानी छोड़ा जाता है। कहा यदि ऐसा है तो टिकरी रजबहा में अविलंब पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़ा जाएगा।