फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   primary school

शिक्षामित्र चला रहे जिले के 13 प्राथमिक स्कूल

Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
primary school
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के 13 परिषदीय प्राथमिक स्कूलों का संचालन शिक्षामित्रों के कंधों पर है तो 517 स्कूलों एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। यह स्थिति तब है जब शासन से लेकर विभाग तक प्रत्येक दृष्टिकोण से प्राथमिक स्कूलों का कायाकल्प करने की कोशिश में जुटा है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों को निजी स्कूलों की तर्ज पर संचालित किया जा सके इसके लिए प्रदेश सरकार स्कूलों को अवस्थापना सुविधा से लैस करने में जुटी है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने भी अप्रैल माह में जिले में संचालित ऐसे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का आपस में संविलियन कर कंपोजिट स्कूल बना दिया जा एक ही कैंपस में अलग-अलग संचालित होते थे।
विज्ञापन

संविलियन के बाद जिले में प्राथमिक स्कूलों की संख्या 1,337 से घटकर 1,141 व उच्च प्राथमिक स्कूलों की संख्या 433 से घटकर 237 हो गई। कंपोजिट स्कूलों की संख्या 196 है। यूपीएस के प्रधानाध्यापक को जहां कंपोजिट स्कूल का प्रधानाध्यापक बनाया गया है वहीं संविलियन में शामिल प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को यूपीएस का सहायक अध्यापक बना दिया गया है। इन स्कूलों में शिक्षकों की कमी से प्रभावित शिक्षण कार्य को देखते हुए बीते दिनों काउंसलिंग के माध्यम से 264 पदों पर शिक्षकों की काउंसलिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि इनमें से मात्र 258 ने ही कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षक काउंसलिंग के बावजूद जिले में 13 प्राथमिक स्कूल का संचालन शिक्षामित्र कर रहे हैं तो 517 स्कूलों में मात्र एक शिक्षक ही नौनिहालों को शिक्षित करने केे लिए तैनात हैं। ऐसे में नौनिहालों की प्राथमिक शिक्षा प्रभावित हो रही है। बीएसए विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि आगामी दो दिसंबर से होने वाली शिक्षक काउंसलिंग में 523 शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद जिले में शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed